मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषा) बाजार के अनुमानों के विपरीत रिजर्व बैंक ने द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में शुक्रवार को अपनी नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखा। साथ ही उसने आगाह किया कि कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल तथा वैश्विक स्तर पर वित्तीय हालात मुद्रास्फीति और आर्थिक वृद्धि की दृष्टि से बड़ा जोखिम है। रिजर्व बैंक ने वालू वित्त वर्ष की चौथी द्वैमासिक नीतिगत बैठक में अपने ‘‘नीतिगत रुख’’ में बदलाव करते हुए उसे ‘‘तटस्थ ’’ की जगह ‘‘सधे अंदाज में सख्ती वाला’’ कर दिया है। केंद्रीय
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yguyVm