विशेषज्ञों ने मंत्री समूह, जीएसटी परिषद से तंबाकू उत्पादों पर उपकर बढ़ाने का आग्रह किया

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) स्वास्थ्य, चिकित्सा और अर्थ जगत के विशेषज्ञों ने जीएसटी परिषद में मंत्री समूह को देश में आपदाओं के समय जरूरी अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए तंबाकू के उत्पादों पर उपकर बढ़ाने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद ने आपदा राहत के लिये राजस्व जुटाने के अतिरिक्त कर लगाने के उपायों के बारे में विचार करने को लेकर बिहार के वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में मंत्री समूह का गठन किया है। मंत्री समूह की बैठक 15 अक्टूबर को होगी। विशेषज्ञों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yt6Sgy
Previous Post
Next Post
Related Posts