नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) शेयर बाजारों में तेजी के साथ आज निवेशकों की संपत्ति में तीन लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। लिवाली बढ़ने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 461.42 अंक चढ़ गया। बैंकिंग, वित्त, आटो एवं धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी से बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण तीन लाख 08 हजार 647 करोड़ रुपये बढ़कर एक करोड़ 38 लाख 39 हजार 750 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कल मंगलवार को सेंसेक्स में 175 अंक की गिरावट आई थी। जियोजित फाइनेंसियल
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Og61e7