त्योहारी सीजन में दाम नहीं बढ़ाएगी टाटा मोटर्स, दिसंबर में करेगी फैसला

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) रुपये में लगातार आ रही गिरावट की वजह से वाहन बाजार दबाव में है। टाटा मोटर्स ने इसके बावजूद त्योहारी सीजन में अपने वाहनों के दामों में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि रुपये में गिरावट की वजह से पड़ने वाले प्रभाव का बोझ उपभोक्ताओं पर डालने के बारे फैसला दिसंबर में किया जाएगा। टाटा मोटर्स ने बुधवार को अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर का उन्नत संस्करण पेश किया। इसकी शोरूम कीमत 5.20 लाख से 7.38 लाख रुपये है। नयी टिगोर के पेट्रोल

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NA5dey
Previous Post
Next Post
Related Posts