नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) भारत और चीन को अमेरिका द्वारा व्यापार संबंधी विवादों में अपनाए गए एकतरफा रुख की वजह से संरक्षणवाद का मुकाबला करने को आपसी सहयोग औरब बढ़ाने की जरूरत है। चीन के दूतावास ने बुधवार को यह बात कही। भारत में चीन के दूतावास के प्रवक्ता काउंसलर जी रॉन्ग ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और उचित तरीके से व्यापार के नाम पर एकतरफा तरीके से व्यापार में संरक्षणवाद से न केवल चीन की आर्थिक वृद्धि प्रभावित हो रही है बल्कि इससे भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रास्ते में भी अड़चने आ रही हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PrOP1w