नई दिल्ली, तीन अक्तूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र का सैंट्रल बैंक आफ इंडिया कर्ज बोझ का सामना कर रही आईएल एण्ड एफएस लिमिटेड के 4,500 करोड़ रुपये के राइट इश्यू में संभवत: हिस्सा नहीं लेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आईएल एण्ड एफएस लिमिटेड में सैंट्रल बैंक आफ इंडिया एक अहम् शेयरधारक है। मार्च 2018 की स्थिति के मुताबिक उसकी कंपनी में 7.67 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सूत्रों का कहना है कि बैंक पहले से ही फंसे कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और वह केवल सरकारी पूंजी समर्थन पर ही निर्भर है। बैंक के नियामकीय पूंजी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NoWFHG