नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) सरकार ने घाटे में चल रहे सार्वजनिक उपक्रम नेशनल जूट मैनुफैक्चरर्स कारपोरेशन (एनजेएमसी) और उसकी अनुषंगी बर्ड्स जूट एंड एक्स्पोर्ट्स लिमिटेड (बीजेईएल) को बंद करने को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस निर्णय से दोनों बीमार सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को चलाने में आ रहे खर्च से सरकारी खजाने को राहत मिलेगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस प्रस्ताव से घाटे में चल रही कम्पनियों को बंद करने में मदद मिलेगी और मूल्यवान परिसंपत्ति का उपयोगी कार्य के लिए इस्तेमाल
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Pr6MgS