जोमाटो, स्विगी, फूडपांडा और सात अन्य ने 5,000 रेस्तरांओं को हटाया : एफएसएसएआई

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) स्विगी, जोमाटो और फूडपांडा सहित खाने पीने के सामान की आनलाइन डिलिवरी करने वाली कम से कम दस कंपनियों ने 5,000 रेस्तरांओं को अपनी सूची से हटा दिया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की मंजूरी नहीं होने की वजह से इन रेस्तरांओं को हटाया गया है। कुछ अन्य आनलाइन मंच जिन्होंने रेस्तरांओं का नाम हटाया है उनमें बॉक्स8, फासोस, फूडक्लाउड, फूडमिंगो, जसफूड, लाइमट्रे और उबरईट्स शामिल हैं। एफएसएसएआई को उपभोक्ताओं से शिकायत मिली थी कि उन्हें खराब गुणवत्ता वाला सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। उसके बाद एफएसएसएआई ने जुलाई में इन कंपनियों

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IL0Bl4
Previous Post
Next Post
Related Posts