न्यायालय ने कहा आम्रपाली समूह ‘लुका छिपी’ खेल रहा है, तीन निदेशकों को पुलिस को दिया

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आम्रपाली समूह के तीन निदेशकों को पुलिस हिरासत में भेजते हुये कहा कि यह कंपनी शीर्ष अदालत के साथ ‘लुका छिपी’ खेल रही है और फारेंसिंक आडिट के लिये सारे दस्तावेज सौंपने के उसके आदेशों का पालन नहीं कर रही है। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति उदय यू ललित की पीठ ने कहा कि न्यायालय में मौजूद आम्रपाली समूह के निदेशक-अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिय और अजय कुमार समूह की 46 कंपनियों के सारे दस्तावेज सौंपे जाने तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। पीठ ने आम्रपाली समूह के इस आचरण पर नाराजगी व्यक्त

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NvSHwP
Previous Post
Next Post
Related Posts