नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) नकदी संकट से जूझ रही गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) से उनके कुल 45,000 करोड़ रुपये के अच्छी गुणवत्ता वाले रिण खाते खरीदेगा। इससे इन कंपनियों को नकदी की तंगी से उबरने में मदद मिलेगी। आईएलएंडएफएस और उसकी अनुषंगियों द्वारा कई कर्ज के भुगतान में चूक के बाद गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के समक्ष नकदी संकट खड़ा हो गया है। एसबीआई ने इससे पहले 15,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां (रिण खाते) खरीदने का फैसला किया था। अब उसने और 30,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियों की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OMQt0z