मंत्रिमंडल ने भारत और मलावी के बीच प्रत्यर्पण संधि को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर :भाषा: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मलावी के बीच प्रत्‍यर्पण संधि पर हस्‍ताक्षर और अनुमोदन को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस संधि के जरिए भारत और मलावी के बीच आतंकवादियों, आर्थिक भगोड़ों और अन्‍य अपराधियों के प्रत्‍यर्पण के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार किया जा सकेगा।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SbH15U
Previous Post
Next Post
Related Posts