नई दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) लोक उपक्रमों की गैर-जरूरी परिसंपत्तियों को बेचने में संबंधित मंत्रालयों और विभागों की मदद करने के लिए वित्त मंत्रालय एक रुपरेखा तैयार कर रहा है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) परिसंपत्ति को बेचने की रुपरेखा का खाका तैयार कर रहा है। इससे विभिन्न मंत्रालयों को अपने केंद्रीय लोक उपक्रमों की गैर-जरूरी परिसंपत्तियां बेचने में मदद मिलेगी। गैर-जरूरी परिसंपत्तियों में केंद्रीय लोक उपक्रमों की ऐसी संपत्तियां शामिल हैं जो उनके मुख्य कारोबार से अलग हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह रुपरेखा मंत्रालयों के लिए एक व्यापक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QzznRc