नई दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) भारतीय कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 12,470 करोड़ रुपये जुटाए। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि से 53 प्रतिशत कम है। शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव और वृह्त आर्थिक बुनियादी चिंताएं इसकी वजह रही। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका एवं चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव, रुपये की विनिमय दर में गिरावट और कच्चे तेल की उच्च कीमतों के चलते शेयर बाजार (द्वितीय बाजार) में उतार-चढ़ाव से आईपीओ बाजार में भी सुस्ती रहेगी। हालांकि, अन्य लोगों का मानना है कि आईपीओ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RweDuQ