इंडिया इंटरनेशनल सिल्क फेयर इस सप्ताह शुरू होगा

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को इंडिया इंटरनेशनल सिल्क फेयर का उद्घाटन करेंगी। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 108 से अधिक इकाइयां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। वस्त्र मंत्रालय ने कहा, "यह प्रदर्शनी निर्यातकों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए मंच उपलब्ध करायेगी और दुनिया भर के खरीदारों के लिये यह आर्डर देने का अवसर देगी।" इसमें कहा गया है कि इस प्रदर्शनी से रेशमी वस्त्र, रेशम उत्पादन और उससे जुड़े उत्पादों के काम में लगे छोटे एवं मझोले उद्यम (एसएमई) के लिए 2 करोड़ डॉलर से अधिक का कारोबार मिलने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PyqvLF
Previous Post
Next Post
Related Posts