जेट एयरवेज ने वरिष्ठ अधिकारियों को अगस्त का बकाया वेतन दिया, सितंबर के वेतन में होगी देरी

मुंबई, 10 अक्टूबर (भाषा) संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ने मंगलवार को अपने पायलटों, इंजीनियरों समेत प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों को अगस्त महीने का बकाया वेतन दे दिया। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि सितंबर के वेतन में देरी होगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमानन कंपनी को इन कर्मियों के अगस्त महीने के 50 फीसदी बकाया वेतन का भुगतान 26 सितंबर को करना था। धन की कमी के कारण कंपनी उस रकम में से सिर्फ आधे का भुगतान कर पाई थी। बाकी रकम का भुगतान नौ अक्टूबर को करना था, जो कंपनी ने किया। नेशनल

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NwQlxG
Previous Post
Next Post
Related Posts