मोदी, आबे ट्रेन से तोक्यो के लिए रवाना

यामानशी (जापान), 28 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे यामानशी क्षेत्र में आठ घंटे बिताने के बाद रविवार को एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी से तोक्यो के लिए रवाना हुए। यामानशी में अपने प्रवास के दौरान दोनों नेताओं ने औपचारिक बातचीत की और औद्योगिक रोबोट बनाने वाले एक कारखाने का दौरा किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “यामानशी में आठ घंटे तक एकसाथ बिताने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे एक्सप्रेस ट्रेन काइजी से तोक्यो के लिए रवाना हुए।”

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2D8iVol
Previous Post
Next Post
Related Posts