नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) ईंधन की लागत बढ़ने तथा मजबूत डॉलर से आयातित सामानों के महंगे हो जाने के कारण सितंबर महीने में देश का सेवा क्षेत्र धीमी दर से बढ़ा है। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गयी। निक्की इंडिया का सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक अगस्त के 51.5 से गिरकर सितंबर में 50.9 पर आ गया। यह सेवा क्षेत्र में लगातार चौथे महीने हुई वृद्धि है। हालांकि इन चार महीनों में यह सबसे कम वृद्धि दर है। सूचकांक का 50 से ऊपर होना वृद्धि का तथा 50 से नीचे का सूचकांक संकुचन का द्योतक है। गुरुवार को जारी सर्वेक्षण
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zQzjH3