नई दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.7% बढ़कर 5.47 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। आलोच्य अवधि के दौरान 1.03 लाख करोड़ रुपये करदाताओं को लौटाये गए। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान लौटायी गयी राशि की तुलना में 30.4% अधिक है। मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, ‘‘प्रत्यक्ष कर संग्रह के शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष में सितंबर 2018 तक कुल कर संग्रह 5.47 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NkAdiL