चालू खाता घाटा कम करने लिए उठाए जा सकते हैं कुछ और कदम: जेटली

नई दिल्ली, छह अक्तूबर (भाषा) डालर के मुकाबले रुपये में आती तेज गिरावट के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि चालू खाते का घाटा (कैड) कम करने और देश में विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने के लिये जल्द ही कुछ और कदम उठाए जा सकते हैं। जेटली ने यहां ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में कहा कि सरकार ने कैड को सीमित करने के लिये कुछ कदम पहले उठाए हैं तथा कुछ और कदम उठाए जाने की संभावना है। उन्होंने इस संबंध में सरकार द्वारा हाल में उठाए गए कुछ कदमों की जानकारी भी दी। जेटली ने कहा कि सरकार ने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2C1t452
Previous Post
Next Post
Related Posts