दूरसंचार क्षेत्र में नुकसान का दौर अभी तीन तिमाहियों तक और बना रह सकता है: सीओएआई

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) दूरसंचार क्षेत्र में नुकसान का दौर अभी तीन तिमाहियों तक और चल सकता है। इस क्षेत्र की कंपनियों के संगठन सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) का कहना है कि यह क्षेत्र पर ऊंचे शुल्कों के बोझ और सेवाओं की दरों के अव्यावहारिक रूप से नीचे होने से प्रभावित है। सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘मौजूदा परिदृश्य में मुझे लगता है कि तीन और तिमाहियां नुकसान वाली रहेंगी। व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि मौजूदा शुल्क उद्योग की दीर्घावधि की सेहन की दृष्टि से टिकाऊ नहीं है।’’

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Op4Itn
Previous Post
Next Post
Related Posts