हिंसा के बाद हजारों प्रवासी श्रमिकों ने गुजरात छोड़ा

अहमदाबाद, नौ अक्टूबर (भाषा) गुजरात में बलात्कार की एक कथित घटना के बाद हिन्दी भाषियों के खिलाफ हिंसा के बाद हजारों प्रवासियों ने राज्य छोड़ दिया है। हालांकि, उद्योग प्रतिनिधिमंडलों ने मंगलवार को कहा कि कारखाने में तीन दिन के अवरोध के बाद सामान्य स्थिति बहाल हो गयी है। प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि बिहार के एक व्यक्ति द्वारा एक बच्ची से कथित बलात्कार के बाद फैली हिंसा के कारण उद्योगों में कामकाज कुछ दिन के लिए प्रभावित हुआ था। लेकिन मंगलवार से सामान्य स्थिति बहाल होने लगी और उत्तरी गुजरात की इकाइयों में काम फिर से शुरू हो गया।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IJZwtS
Previous Post
Next Post
Related Posts