डायल का दिल्ली हवाई अड्डे को 2019 के अंत तक प्लास्टिक मुक्त करने का इरादा

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे पर प्लास्टिक के दोबारा नहीं इस्तेमाल किए जाने वाली थैलिया, पेय पदार्थ पीने के लिये पाइप जैसे प्लास्टिक उत्पाद 2019 के अंत तक संभवत: दिखाई नहीं देंगे। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लि. (डायल) का इरादा अगले साल के अंत तक हवाई अड्डे को प्लास्टिक मुक्त करने का है। डायल ने कहा कि उसने एक बार इस्तेमाल वाले प्लास्टिक को पूरी तरह हटाने के लिए कई कदम उठाए हैं। डायल ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘इसमें जागरूकता बढ़ाने, कचरा प्रबंधन प्रणाली का विस्तार और पर्यावरणनुकूल टिकाऊ विकल्पों का इस्तेमाल शामिल है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2pKP9NF
Previous Post
Next Post
Related Posts