नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) चीन की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी गोम ने अगस्टन मोबाइल के साथ विशिष्ट वितरण करार किया है। इस करार के जरिये चीन की कंपनी का इरादा भारत के 6,000 से 12,000 रुपये के मध्य मूल्य खंड के स्मार्टफोन बाजार में उतरने का है। अगस्टन मोबाइल भारतीय बाजार में पहले से 6,000 रुपये से कम मूल्य के स्मार्टफोन ‘टैंबो’ ब्रांड नाम से बेचती है। गोम उसके साथ मिलकर इसी महीने दो स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। इन स्मार्टफोन की बिक्री आफलाइन की जाएगी। अगस्टन मोबाइल इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुधीर कुमार ने पीटीआई
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Prh9ky