दूरसंचार विभाग ने नेटवर्क परीक्षण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) दूरसंचार विभाग ने निर्देश दिया है कि नये सेवा प्रदाता नेटवर्ट परीक्षण के दौरान अपनी नेटवर्क क्षमता के पांच प्रतिशत लोगों पर ही परीक्षण कर सकते हैं। उसने कहा है कि परीक्षण की मियाद छह माह से अधिक नहीं हो सकती है। यह आदेश नौ अक्टूबर से प्रभावी है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को परीक्षण के लिए उपभोक्ताओं का पंजीयन शुरू करने से कम-से-कम 15 दिन पहले दूरसंचार विभाग एवं भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को नेटवर्क की क्षमता के बारे में अवगत कराना होगा। रिलायंस जियो द्वारा नेटवर्क का परीक्षण शुरू किये जाने के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PyWFGL
Previous Post
Next Post
Related Posts