विदेशी निवेशकों ने अक्ट्रबर में पूंजी बाजार से पांच अरब डॉलर निकाले

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर महीने में भारतीय पूंजी बाजार से 35,600 करोड़ रुपये (करीब 5 अरब डॉलर) की निकासी की है। रुपये में गिरावट, वैश्विक स्तर पर व्यापार मोर्चे पर बढ़ता तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इसकी वजह रही। यह आंकडा़ सितंबर महीने में प्रतिभूति बाजार से हुई कुल निकासी से भी अधिक है। सितंबर में विदेशी निवेशकों ने 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी। इससे पहले जुलाई-अगस्त में निवेशकों ने प्रतिभूति बाजार (शेयर और ऋण) में शुद्ध रूप से 7,400 करोड़ रुपये का निवेश किया था। डिपॉजिटरी के ताजा

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qeOm7W
Previous Post
Next Post
Related Posts