वैश्विक संकेतों और त्योहारी मांग से सोने में तेजी, चांदी कमजोर

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) सोने की कीमतों में दूसरे सप्ताह भी तेजी जारी रही। त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बीते सप्ताह दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 150 रुपये की तेजी के साथ 32,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये के सर्वकालिक निम्न स्तर को छूने के कारण आयात काफी महंगा हो गया जिससे भी सोने की कीमत में आई तेजी को बल मिला। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने के कारण चांदी की

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yktAIq
Previous Post
Next Post
Related Posts