नई दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्री समूह की 15 अक्टूबर को बैठक होगी जिसमें प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत अतिरिक्त राजस्व जुटाने के तौर-तरीकों पर विचार किया जाएगा। एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘राष्ट्रीय आपदा की स्थति में कर या उपकर लगाकर कोष जुटाने के बारे में विचार के लिये मंत्री समूह (जीओएम) की 15 अक्टूबर को बैठक होगी।’’ पिछले महीने केरल ने राज्य के भीतर बेचे जाने वाले सामान और सेवाओं पर उपकर लगाने का
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PnXz8V