नई दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि भारतीय डाक विभाग ने पार्सल सेवा कारोबार में अपनी बाजार हिस्सेदारी दो साल में दोगुना कर 10% करने का लक्ष्य तय किया है। सिन्हा ने कहा, ‘‘पार्सल कारोबार में अभी हमारी हिस्सेदारी तीन से चार प्रतिशत है। निजी कंपनियां तत्काल निर्णय लेकर प्रभावी सेवाएं देने में सक्षम हैं, लेकिन सरकारी प्रणाली में छोटे स्थानों पर लोगों को मुख्यालय के निर्णय का इंतजार करना होता है। इसलिए तत्काल निर्णय लेने के लिए हमने अलग से पार्सल निदेशालय बनाया है, ताकि प्रतिस्पर्धी सेवाओं की पेशकश की जा सके। साथ
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2INMifu