बढ़ रही है भारत की आर्थिक वृद्धि, आगे और तेज होने का अनुमान: विश्वबैंक

वॉशिंगटन, सात अक्टूबर (भाषा) भारत की आर्थिक वृद्धि में मजबूती आ रही है और चालू वित्त वर्ष में इसके 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले दो वर्षों में यह और बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। विश्व बैंक ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की अस्थायी बाधाओं के प्रभावों से निकल चुकी है। हालांकि, घेरलू जोखिम और कम अनुकूल बाहरी परिवेश से वृहत-आर्थिक परिदृश्य पर प्रभाव पड़ सकता है। पिछले वित्त वर्ष में भारत की

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PjlCGa
Previous Post
Next Post
Related Posts