नई दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) सरकार की ओर से आईएलएंडएफएस के निदेशक मंडल को हटाने एक दिन बाद पूर्व स्वतंत्र निदेशकों ने कर्ज के तले डूबे समूह के नए चेयरमैन उदय कोटक को कंपनी को फिर से खड़ा करने में अपना "पूरा समर्थन" देने का भरोसा दिया है। आईएलएंडएफएस के पूर्व चेयरमैन एस बी माथुर समेत पांच पूर्व स्वतंत्र निदेशकों ने पत्र में कहा कि कई प्रयासों के बावजूद कंपनी अतिरिक्त पूंजी जुटाने में असमर्थ रही और "संपत्ति पर देनदारी" विसंगतियां बढ़ती रही। पत्र लिखने वालों में आर सी भार्गव, माइकल पिंटो, जयतीर्थ राव और रीना कामत भी शामिल हैं। "पूरा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QqAJxp