नई दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजली उत्पादन में प्रदूषण फैलाने वाले ईंधनों के इस्तेमाल में कमी लाने पर जोर देते हुये मंगलवार को कहा कि देश में 2030 तक 40 प्रतिशत बिजली उत्पादन सौर एवं पवन जैसे अक्षय ऊर्जा संसाधनों से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रदूषण फैलाने वाले कोयला की बजाय सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्र में व्याप्त संभावनाओं को भुनाने की दिशा में काम कर रहा है। मोदी ने विश्वास जताया कि 121 देशों का अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईसा) आने वाले समय में विश्व की ऊर्जा जरूरतों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OwqNp4