चीनी मिलें गन्ने से सीधे एथनॉल बनायेंगी : गडकरी

गोरखपुर, नौ अक्टूबर (भाषा) केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बस्ती जिले में मंगलवार को कहा कि चीनी मिलें अब पर्यावरण अनुकूल ईंधन एथनॉल सीधे गन्ने से बनायेंगी जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को ऐसी तकनीकें मुहैया कराई जाएंगी जिससे बिजली और जैव-ईंधन बनाया जा सकता है और सरकार ने पहले ही सीधा गन्ने से एथनॉल बनाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं हैं जब आटो, बस, मोटरसाइकिल सड़कों पर एथनॉल से चलेंगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी और

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Nx4eft
Previous Post
Next Post
Related Posts