नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने निर्यात को बढ़ावा देने के इरादे से कपड़ा, एमएसएमई और रसायन जैसे विभिन्न मंत्रालयों से दक्षिण एशिया में अवसर तलाशने को कहा है। बुधवार को यहां आधिकारिक बयान के अनुसार वाणिज्य मंत्रालय नौ क्षेत्रों-रत्न एवं आभूषण, चमड़ा, कपड़ा और परिधान, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स, रसायन तथा पेट्रोरसायन, औषधि, कृषि एवं संबद्ध तथा समुद्री उत्पादों पर गौर कर रहा है। मंत्री ने पिछले सप्ताह अलग-अलग क्षेत्र की निर्यात संवर्द्धन रणनीति की समीक्षा बैठक की। बैठक में वाणिज्य सचिव, विदेश व्यापार महानिदेशक,
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QqF1VA