विदेशी निवेशकों की निकासी जारी, सिर्फ चार दिन में 9,300 करोड़ रुपये निकाले

नई दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले चार कारोबारी सत्रों में भारतीय पूंजी बाजारों से 9,300 करोड़ रुपये (1.3 अरब डॉलर) निकाले। एफपीआई की ओर से निकासी की अहम वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और रुपये की विनिमय दर में गिरावट रही। इससे पहले पिछले महीने विदेशी निवेशकों ने शेयर और ऋण बाजार से 21,000 करोड़ से अधिक की निकासी की। इससे पहले जुलाई-अगस्त के दौरान निवेशकों ने शुद्ध 7,400 करोड़ रुपये का निवेश किया था। डिपॉजिटरी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एपीआई) ने एक से पांच अक्टूबर के दौरान शेयर बाजार से

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2pGDZJM
Previous Post
Next Post
Related Posts