नई दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र की 348 परियोजनाओं में देरी और अन्य कारणों से लागत में तीन लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह सभी परियोजनाएं 150 करोड़ रुपये या उससे ऊपर की है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय 150 रुपये और उससे अधिक की परियोजनाओं की निगरानी करती है। मंत्रालय की मई 2018 की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 1,351 परियोजनाओं के क्रियान्वयन की कुल वास्तविक लागत 15,72,066.02 करोड़ रुपये थी। अब इन परियोजनाओं की लागत 18,72,201.51 करोड़ रुपये बैठने की उम्मीद है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ILKwvG