नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड उद्योग ने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) के जरिये सितंबर में 7,727 करोड़ रुपये जुटाये। यह पिछले वर्ष की इसी महीने की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में सिप के जरिये कुल 44,487 करोड़ रुपये जुटाये गए हैं। 2017-18 के अप्रैल-सितंबर अवधि में यह आंकड़ा 29,266 करोड़ रुपये था। म्यूचुअल फंड उद्योग ने कहा कि खुदरा निवेशकों के लिये म्यूचुअल फंड में निवेश करने के अब भी सिप सबसे
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QQWjeY