सीसीईए ने मत्स्यपालन क्षेत्र में बुनियादी ढांचा विकास के लिए 7,522 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) सरकार ने मत्स्य पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने में सहायक बनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 7,522 करोड़ रुपये के कोष की स्थापना को मंजूरी दी है। केंद्र का लक्ष्य 2022-23 तक देश में मछली का वार्षिक उत्पादन बढ़ा कर दो करोड़ टन तक पहुंचाना है। इससे करीब 9.40 लाख से ज्यादा रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। भारत में इस समय सालाना लगभग 1.2 करोड़ टन मछली का उत्पादन होता है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Ren3pZ
Previous Post
Next Post
Related Posts