नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) इंडिगो की मूल कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन को सितंबर में समाप्त तिमाही में 652.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। लागत बढ़ने तथा कड़ी प्रतिस्पर्धा से कंपनी का लाभ प्रभावित हुआ। नवंबर 2015 में सूचीबद्ध होने के बाद यह पहला मौका है जब एयरलाइन कंपनी को तिमाही आधार पर नुकसान हुआ है। कुल 40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को एक साल पहले 2017-18 की इसी तिमाही में 551.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। शेयर बाजारों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2q5YHDb