उत्तराखंड को मिले 75,000 करोड रूपये के निवेश प्रस्ताव

देहरादून, पांच अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज कहा कि सात-आठ अक्टूबर को होने वाली 'इन्वेस्टर्स समिट' के लिये अब तक 75,000 करोड रूपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। यह सरकार द्वारा तय 40,000 करोड रूपये के निवेश के लक्ष्य से कहीं अधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर को 'इन्वेस्टर्स समिट' का उद्घाटन करेंगे। निवेशक शिखर सम्मेलन शुरू होने से दो दिन पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘' सवा तीन महीने पहले इस समिट के आयोजन का फैसला करते समय हमने 40,000 करोड रू का निवेश

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QvS0p1
Previous Post
Next Post
Related Posts