नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख एवं स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से सोने में तीन दिन से जारी तेजी थम गयी। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 70 रुपये गिरकर 32,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव घटने से चांदी भी 100 रुपये घटकर 39,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। डॉलर में मजबूती और दुनिया भर के शेयर बाजार में सुधार से वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की मांग कमजोर दिखी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग से
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EjuKJG