रुपये की चिंता, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से सेंसेक्स 550 अंक टूटा

मुंबई, तीन अक्टूबर (भाषा) बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 550 अंक टूटकर 36,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया। रुपये के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आने, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि तथा विदेशी कोषों की निकासी से बाजार में जोरदार गिरावट रही। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख से खुलने के बाद और नीचे आया। यह एक समय 35,911.82 अंक तक गिर गया था। अंत में सेंसेक्स 550.51 अंक या 1.51 प्रतिशत के नुकसान से 35,975.63 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा था।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Noglvi
Previous Post
Next Post
Related Posts