नई दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) देश का ऑनलाइन खुदरा (रिटेल) बाजार 2022 तक चार गुना बढ़कर 73 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने कहा है कि उच्च गति इंटरनेट और सस्ते स्मार्टफोन का फायदा ई-कॉमर्स बाजार को मिल रहा है और लोग पारंपरिक शॉपिंग से ई-कॉमर्स की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत का ऑनलाइन खुदरा बाजार 2017 में 17.8 अरब डॉलर का था। एनारॉक रिटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुज केजरीवाल ने कहा, "भारत का खुदरा क्षेत्र सबसे तेज गति से बढ़ रहा है। शहरीकरण में तेजी और डिजिटलीकरण, खर्च करने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2NjmSHA