नई दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) दूरसंचार कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने एरिक्सन का 550 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने के लिये 60 दिन का समय और मांगा है। स्पेक्ट्रम बिक्री पूरी नहीं होने के कारण कंपनी ने अतिरिक्त समय मांगा है। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने बंबई शेयर बाजार को बताया, "एरिक्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने समझा जाता है कि आरकॉम के 550 करोड़ रुपये का बकाया नहीं चुकाने पर एक अक्टूबर, 2018 को उच्चतम न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की है। यह याचिका अनुचित है।" आरकॉम ने कहा कि उसने 28 सितंबर को शीर्ष न्यायालय में आवेदन दाखिल करके एरिक्सन को बकाये
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DQLBU1