मुंबई, चार अक्टूबर (भाषा) चालू खाता घाटा बढ़ने की आशंकाओं तथा कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच रुपये की रिकॉर्ड गिरावट जारी रहने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक गिर गया। इस बीच ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर करीब चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 527.94 अंक यानी 1.39 प्रतिशत टूटकर 35,447.69 अंक पर आ गया। बीएसई के अधिकांश समूह लाल निशान में रहे। बड़ी कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल,
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zPVU6A