नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 33.95 प्रतिशत बढ़कर 91.41 करोड़ रुपये हो गया। 2017-18 की जुलाई-सितंबर अवधि में उसका मुनाफा 68.24 करोड़ रुपये था। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी आय 60.2 प्रतिशत बढ़कर 805.87 करोड़ रुपये हो गयी। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 502.88 करोड़ रुपये थी। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा, "पिछली तिमाही में हमारे कर्ज वितरण, जमा, परिसंपत्ति गुणवत्ता, रेटिंग, लागत और कमाई के अनुपात में सुधार
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OYI4qU