मुंबई, 25 अक्टूबर (भाषा) अन्य एशियाई बाजारों और वॉल स्ट्रीट के कमजोर रूझानों एवं रूपये के मूल्य में ताजा गिरावट के कारण बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 301 अंक की गिरावट के साथ खुला। इसके अलावा अक्टूबर महीने के वायदा एवं विकल्प खंड के सौदे की समाप्ति से पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती। वहीं विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 19 पैसे कमजोर होकर 73.24 पर पहुंच गया। रुपये में यह ताजा गिरावट आयातकों के बीच अमेरिकी मुद्रा की बढ़ी हुई मांग के कारण देखने को मिली है। ब्रोकरों का कहना है
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Jelmpu