चेन्नई, 25 अक्टूबर (भाषा) आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को खनन एवं खनिज निर्यात कंपनियों के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन एवं कराइकल और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम एवं श्रीकाकुलम में कम से कम चार ऐसे कारोबारी समूहों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। आयकर अधिकारियों ने एक कंपनी की पहचान तमिलनाडु के वी वी मिनरल्स के तौर पर की है। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के 130 से ज्यादा अधिकारी सुरक्षा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Po5kio