विदेशी निवेशकों की निकासी जारी, दो सप्ताह में 26,600 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर महीने के पहले दो सप्ताह में भारतीय प्रतिभूति बाजारों से करीब 26,600 करोड़ रुपये (3.6 अरब डॉलर) निकाले हैं। रुपये में लगातार गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी बांड का प्रतिफल बढ़ना इसकी वजह रही। यह आंकडा़ सितंबर महीने में प्रतिभूति बाजार से हुई कुल निकासी से भी अधिक है। सितंबर में विदेशी निवेशकों ने 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी थी। इससे पहले जुलाई-अगस्त में निवेशकों ने प्रतिभूति बाजार (शेयर और ऋण) में शुद्ध रूप से 7,400 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CIgrg5
Previous Post
Next Post
Related Posts