नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) ईंधन की बढ़ती कीमतों और परिवहन लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए अगले छह महीने में सीमेंट के दाम 10 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। सीमेंट विनिर्माता संघ (सीएमए) के एक शीर्ष पदाधिकारी ने यह बात कही। सीएमए के अनुसार, 2018-19 की पहली छमाही में सीमेंट उद्योग में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2009-10 के बाद पहली बार दहाई अंक में वृद्धि दर्ज की गयी है। सीएमए के अध्यक्ष शैलेंद्र चौकसी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "सीमेंट की कीमत को ठीक करने की बहुत अधिक जरूरत है। पिछले एक साल
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PxLVZg