एसटीसी को मिल सकता है 2,500 करोड़ रुपये की सरकारी बैंक गारंटी

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) राज्य व्यापार निगम (एसटीसी) को जल्द ही सरकार की ओर से 2,500 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी मिल सकती है। सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी को इससे नकदी की तात्कालिक समस्या के समाधान में मदद मिलेगी। वाणिज्य मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अंतिम मंजूरी के लिए उसे वित्त मंत्रालय को भेजा गया है। सूत्रों ने बताया, “एसटीसी वित्तीय संकट से जूझ रही है इसलिए उसके कर्जों के पुनर्गठन की भी योजना है।” कंपनी धन जुटाने के लिए अपनी अतिरिक्त परिसंपत्तियों की बिक्री की योजना भी बना रही है। एसटीसी एवं

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OlVjTj
Previous Post
Next Post
Related Posts